Connect with us

खबर सूरजपुर ..

मोदी सरकार के 12 साल: सूरजपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया उद्घाटन ..

Published

on

चित्रों में दिखी विकास और जनकल्याण की यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक ..

सूरजपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को सूरजपुर के ओल्ड बस स्टैंड परिसर में किया गया। 17 से 19 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद चिंतामणि महाराज ने किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश और राज्य की प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री विद्यालय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है।

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों एवं जानकारियों में विशेष रुचि दिखाई तथा इसे जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर16 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending