Connect with us

खबर सूरजपुर ..

विद्यालय खुलते ही शुरू हुआ पालक-बालक संपर्क अभियान, कलेक्टर रैना जमील के निर्देश पर घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने किया जागरूक ..

Published

on

निःशुल्क सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दी जानकारी, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील ..

सूरजपुर, नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही जिले में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रैना जमील के निर्देश तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने दो समूहों में गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर पालकों से सीधे संपर्क किया और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। संपर्क अभियान में शिक्षिका श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती अंजली कंवर तथा शिक्षक योगेश साहू और रघुनाथ जायसवाल सक्रिय रूप से शामिल रहे।

शिक्षकों ने घर-घर पहुंचकर पालकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय सुविधा, खेल सामग्री एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

शिक्षक योगेश साहू ने पालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सत्र के प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा लाभ उठा सकें।

संपर्क अभियान के दौरान कई पालकों ने शिक्षा एवं विद्यालय से जुड़ी समस्याएं और सुझाव भी शिक्षकों के समक्ष रखे। शिक्षकों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पालकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक, सामाजिक और नैतिक विकास और अधिक सुदृढ़ बन सकेगा।

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर17 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर36 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending