Connect with us

खबर सक्ती ...

नो-एंट्री तोड़कर शहर में घुसा बोरवेल वाहन, यातायात पुलिस ने ठोका 2500 का जुर्माना ..

Published

on

सक्ती में भारी वाहनों पर सख्ती, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले एक भारी वाहन के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना लगाया। शहर की सड़कों की सीमित चौड़ाई तथा स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार 17 जून 2026 को एक बोरवेल वाहन क्रमांक KA 39 A 1714 बाराद्वार रोड से अग्रसेन चौक की ओर प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर प्रवेश करते पाया गया। न्यायालय चौक पर ड्यूटी के दौरान मौजूद यातायात प्रभारी वाई. एन. शर्मा ने वाहन को रुकवाकर जांच की।

वाहन चालक तंगा राज (52 वर्ष), निवासी आंध्र प्रदेश, से पूछताछ के बाद नो-एंट्री नियम का उल्लंघन पाए जाने पर उसके विरुद्ध 2500 रुपये का चालान किया गया। साथ ही चालक को भविष्य में निर्धारित नो-एंट्री समय के दौरान भारी वाहन लेकर शहर में प्रवेश नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

यातायात प्रभारी वाई. एन. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर16 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending