Connect with us

खबर सक्ती ...

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

Published

on

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला इकाई सक्ती द्वारा 17 जून 2026 को जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का आत्मीय स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जिले की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे ने सभी शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। उन्होंने स्वागत के लिए संगठन का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

बैठक के दौरान शिक्षकों ने वर्तमान में संचालित VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की। बताया गया कि कई शिक्षकों का चेक-इन एवं चेक-आउट दर्ज नहीं हो रहा है, वहीं कई मामलों में ऐप द्वारा त्रुटिपूर्ण एवं विसंगतिपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। इसके अलावा बिना विभागीय अनुमति के पूर्व में टीईटी उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों की टीईटी योग्यता को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने तथा सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का समयबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से नियमित संधारण सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शिक्षक हित में सकारात्मक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी प्यारेलाल साहू, विकास तिवारी, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह बनाफर, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राठौर, लोचन प्रसाद चंद्रा, उमेंद यादव, लखेश्वर प्रसाद चंद्रा, भागीरथी चंद्रा, उत्तम कुमार चंद्रा, बालक राम खांडेकर, सत्येंद्र कुमार उरांव, श्रीमती प्रेमलता चंद्रा, श्रीमती रेखा पात्रे, अंतराम सिदार, राजकुमार चंद्रा, रामेश्वर चंद्रा, बृजभूषण चंद्रा, साहिल सिंह, जगदीश प्रसाद गबेल, वेद प्रकाश जायसवाल, मदन टांडे, छतराम कर्ष, रामशंकर कर्ष, डीगेश्वर चंद्रा, फकीरचंद गबेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर10 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर29 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending