Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

Published

on

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने फगुरम चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 209 किलोग्राम के करीब गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर सहित कुल 1 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

यह उल्लेखनीय सफलता पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के प्रभावी नेतृत्व, सतत निगरानी और जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान का परिणाम मानी जा रही है। एसपी ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में लगातार निगरानी, चेकिंग और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा गया है, जिसके चलते यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।

पुलिस को 17 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक ट्रेलर में भारी मात्रा में गांजा भरकर चंद्रपुर, फगुरम और खरसिया मार्ग से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डभरा सुमीत गुप्ता तथा थाना प्रभारी डभरा राजेश पटेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार 26 घंटे तक बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

ग्राम बोडासागर स्थित सागर फैमिली ढाबा के सामने खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा सिगना ट्रेलर (आरजे-09-जीसी-5216) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रेलर में छिपाकर रखे गए 40 पैकेट गांजा बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट लगभग 5 किलोग्राम वजन का था। कुल बरामद गांजे का वजन 208.965 किलोग्राम पाया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र निवासी अर्पित सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने गांजे के अलावा परिवहन में प्रयुक्त 40 लाख रुपये कीमत का ट्रेलर, ट्रेलर में भरा फ्लोरस्पार पाउडर तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर सहित साइबर सेल एवं थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

जिले में नशे के खिलाफ सक्ती पुलिस की यह कार्रवाई न केवल बड़ी सफलता है, बल्कि यह संदेश भी है कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest

ख़बर रायपुर38 मिनट ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर55 मिनट ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending