खबर सक्ती ...
सक्ती के मिडिल स्कूल केरीबंधा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के माध्यम से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश ..
सक्ती, जिले के मिडिल स्कूल केरीबंधा में रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केरीबंधा के भूतपूर्व सरपंच नटवर लाल नेताम, पंच हरिसिंह गोंड़, सेवती सिदार तथा सक्रिय पालक मीना साहू द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एवं प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव ने मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने सरल एवं सहज भाषा में योग के महत्व को समझाते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम चारपारा की कक्षा 11वीं की छात्रा सोनम साहू ने उपस्थित विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सर्वांगासन, शीर्षासन, मयूरासन, कुक्कुटासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, मत्स्यासन, वज्रासन और शशांकासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। छात्रा द्वारा सहज एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से कराए गए योगाभ्यास की सभी ने सराहना की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच नटवर लाल नेताम ने “करें योग, रहें निरोग” के संदेश की सार्थकता बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मबल के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को तन, मन और जीवन की सुरक्षा के लिए योग को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

समापन अवसर पर प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव ने शवासन का अभ्यास कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय योग परंपरा को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए देश के महान विभूतियों का सदैव स्मरण करना चाहिए।
कार्यक्रम की सफलता में शालानायक शोभा सिदार, उप शालानायक पायल कुमारी केंवट, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुहाना पटेल, हर्षिता बरेठ, रेयांश, रोशनी, रंजना, राशि एवं अंशु का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















