Connect with us

खबर सक्ती ...

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

Published

on

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी चेतावनी ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन दल ने जेठा एवं ग्राम लवसरा स्थित शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित दुकानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला।

शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में कोटपा अधिनियम-2003 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तंबाकू विक्रेताओं को अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः निषिद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई।

यह संयुक्त कार्रवाई जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि विभाग के दुर्गेश कैवर्तीय, स्वास्थ्य विभाग के डेंटल असिस्टेंट शिवलाल पटेल तथा पुलिस विभाग के आरक्षक देवनारायण चंद्रा और रामनारायण राठौर द्वारा की गई।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी शैक्षणिक संस्था के आसपास तंबाकू अथवा अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending