Connect with us

खबर सक्ती ...

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ..

सक्ती, नगर पंचायत अड़भार के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा रूपेन्द्र पटेल ने नवनियुक्त एल्डरमैन नितिन शुक्ला, बसन्त धीरज एवं गजेंद्र राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष कृष्णा रात्रे ने की, जबकि मंच संचालन प्रफुल्ल देशमुख ने किया।

इस अवसर पर तहसीलदार अड़भार, जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीता श्याम सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि अंजलि गबेल, सुषमा बरेठ, दीपेश रात्रे, देवेन्द्र पटेल, रथराम कटकबार, विजय उरांव, भूपेन्द्र यादव, विजय धिरहे, राजेश जांगड़े, अरविंद तिवारी, नीरज पांडेय, बादल राजपूत, भुनेश्वर गर्ग, गुलशन साहू, देवेन्द्र यादव, रत्ना जांगड़े, भरत जलतारे, नवधा मोरे, रमा देवांगन, बनियाराम रात्रे, रमेशदास महंत एवं विजय गबेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे।

दोपहर 4 बजे नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में आयोजित इस समारोह के दौरान नगर पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending