Connect with us

खबर सक्ती ...

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

Published

on

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने का सुनहरा अवसर है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम की टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद जैसी अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया जा सकता है। विभाग के अनुसार किसान अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति, भारतीय बीमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अथवा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत किसानों को बीमित राशि का केवल 5 प्रतिशत प्रीमियम प्रति हेक्टेयर जमा करना होगा। निर्धारित प्रीमियम दर के अनुसार टमाटर के लिए 6,000 रुपये, बैंगन 3,850 रुपये, मिर्च 3,400 रुपये, अदरक 7,500 रुपये, केला 4,250 रुपये, पपीता 4,350 रुपये तथा अमरूद 2,250 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने किसानों से समय सीमा समाप्त होने से पहले बीमा कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सके।

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 मिनट ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..27 मिनट ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर41 मिनट ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर54 मिनट ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जिले में 488.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 640.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 1 जून 2026 से 25 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 488.9...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती मे संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान व हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न ..

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, बूथ स्तर तक चलेंगे विशेष अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

पीएम मोदी के निर्णायक कदमों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर भाजपा का विपक्ष पर हमला ..

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल बोले— विपक्ष का उद्देश्य समाधान नहीं, बल्कि देश में भ्रम और अराजकता फैलाना था .. सक्ती,...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending