Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

Published

on

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास – गुलजार सिंह ठाकुर ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी। उन्होंने कहा कि सक्ती और जांजगीर जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस का संगठन मजबूत है तथा कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क का प्रभाव पूरे क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई देता है। उनके गृह क्षेत्र होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष उत्साह है और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि संगठन की यही एकजुटता भविष्य में कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी डॉ. चरणदास महंत के प्रभाव और सक्रिय नेतृत्व के चलते कांग्रेस प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में कांग्रेस एवं डॉ. चरणदास महंत के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

गुलजार सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि सक्ती जनपद पंचायत चुनाव में दो बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत हासिल की, जिसे उन्होंने जिले की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में से एक बताया। उनके अनुसार यह परिणाम कांग्रेस संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, प्रदेश के विधायकों, जिला अध्यक्षों और संगठन के सभी पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी एकजुटता और नेतृत्व के दम पर कांग्रेस आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश में पुनः सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending