Connect with us

खबर कोरबा

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

Published

on

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं ने दिखाई कला और जागरूकता की मिसाल ..

कोरबा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस कड़ी में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के अंतर्गत दिनांक 27 जुलाई को नशामुक्त भारत अभियान-2026 “युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण” थीम पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष पाण्डेय (आईएएस) आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए “युवा शक्ति” का महत्व बताया तथा युवाओं की ऊर्जा को देश और राष्ट्र के विकास में लगाते हुए स्वयं का भविष्य संवर्धन करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र के उन्नति के लिए सर्वोपरि बताया।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन सत्र में युवाओं को सम्बोधित करते हुए “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले में संचालित किए जा रहे “माय भारत युवा कार्यक्रम” के राष्ट्रीय महत्व तथा उद्देश्यों के बारें में विस्तार से बताया। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जिले के शहरी- ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, युवाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को एक नया आयाम देने के लिए उन्हें “माय भारत युवा कार्यक्रम” का सशक्त प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा हैं। जहां युवा, छात्र-छात्राएं
नशे के दुष्परिणाम को समझ कर, नशे से दूर रहकर “नशा मुक्त भारत” के नव निर्माण के लिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को लगा रहें हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतीक चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर को संवारने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने “माय भारत युवा कार्यक्रम” की सराहना करते हुए पुलिस का पूर्ण सहयोग देने की बात कहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

उद्घघाटन सत्र में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए “नशामुक्त प्रतिज्ञा” दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए माय भारत युवा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा कोरबा, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, दीपक अग्रवाल सचिव शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, छेदीलाल अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, विक्रम अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन विद्यालय कोरबा, डॉ मनोज कुमार झा प्राचार्य श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा उपस्थित थे।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सभी विधाओं में प्रतिभागियों तथा विजेता रहें छात्र-छात्राओं, युवाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो भेंट कर पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विधाओं में चयनित हुए प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन सत्र में उमंग दिव्यांग विद्यालय कोरबा के बच्चों के द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई।
मंच संचालन डॉ. रुचिका कल्ला सहायक प्राध्यापक श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. बी.एल. साय प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा ने आभार प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डॉ. अर्चना दीवान सहायक प्राध्यापक शासकीय प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय भैसमा, डॉ. मधु कंवर सहायक प्राध्यापक, डॉ. अजय पटेल सहायक प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, डॉ. किरण बाजपेई सहायक प्राध्यापक, डॉ. शकुंतला जायसवाल सहायक प्राध्यापक श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय, डॉ. वर्षा सिंह तंवर सहायक प्राध्यापक मिनी माता कन्या महाविद्यालय, सहायक प्राध्यापक डॉ रश्मि शुक्ला कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, डॉ. कार्तिकेश्वर दुबे सहायक प्राध्यापक शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार सहित अन्य महाविद्यालयों, विद्यालयों से आये हुए सहायक प्राध्यापकगण,प्रभारी शिक्षकगण, युवा छात्र-छात्राएं, “माय भारत यूथ वालेंटिययर्स”, समाजसेवीजन एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Latest

खबर कोरबा2 मिनट ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...38 मिनट ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending