Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में पात्र व अपात्र परिवारों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित ..

Published

on

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभा से अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायतों के माध्यम से पात्र एवं अपात्र परिवारों की सूची जिला पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत डभरा में कुल 23,708 सर्वेक्षित परिवारों में से 21,843 परिवारों को पात्र तथा 1,865 परिवारों को अपात्र पाया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत जैजैपुर में 33,677 परिवारों में से 31,963 पात्र एवं 1,714 अपात्र, जनपद पंचायत मालखरौदा में 27,233 परिवारों में से 25,376 पात्र एवं 1,857 अपात्र तथा जनपद पंचायत सक्ती में 23,825 परिवारों में से 22,317 पात्र एवं 1,508 अपात्र परिवार चिन्हित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1,08,443 सर्वेक्षित परिवारों में से 1,01,499 परिवार पात्र तथा 6,944 परिवार अपात्र पाए गए हैं।

उक्त पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा प्रस्तुत करना हो, तो वह संबंधित जनपद पंचायत में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर 10 अगस्त 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक लिखित रूप में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। पात्र एवं अपात्र परिवारों की सूची जिले की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा जिला पंचायत सक्ती के सूचना पटल के साथ ही जिला प्रशासन की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/notice_category/ पर भी अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending