Connect with us

खबर सक्ती ...

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

Published

on

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग, सक्ती में लगभग 1.60 करोड़ रुपये के तीन टेंडरों (क्रमांक 184899, 184897 एवं 184898) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया में शामिल कुछ ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने तथा एक विशेष फर्म को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से की गई है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

सूत्रों के अनुसार इन तीनों टेंडरों में 7 से 8 ठेकेदारों ने भाग लिया था। आरोप है कि जिन ठेकेदारों ने विभाग को लगभग 16 प्रतिशत कम दर का प्रस्ताव दिया था, उनके दस्तावेजों में कथित कमियां निकालकर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया, जबकि जिस फर्म को कार्य आवंटित किया गया उसके दस्तावेजों में भी गंभीर त्रुटियां होने के बावजूद उसे पात्र मान लिया गया।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह बताई जा रही है कि तीनों अलग-अलग टेंडरों में एल-1 एवं एल-2 के रूप में एक ही फर्मों का चयन हुआ है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह संयोग नहीं हो सकता और इससे पूरी टेंडर प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न होता है। उनका आरोप है कि यदि पूरे दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। इसी कारण पूरे मामले में विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नियमों के अनुसार यदि किसी ठेकेदार का टेंडर दस्तावेजों में कमी के कारण निरस्त किया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन सूचना देना अनिवार्य है। आरोप है कि विभाग ने ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की और कई ठेकेदारों को बिना कारण बताए अपात्र घोषित कर दिया गया।

विवाद का एक प्रमुख कारण संबंधित फर्म के दस्तावेज भी हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एफिडेविट (शपथ पत्र) में ओवरराइटिंग की गई है, जो सामान्यतः स्वीकार्य नहीं होती। इसके अलावा एनेक्सचर (Annexure) दस्तावेजों में भी आवश्यक हस्ताक्षर नहीं होने का आरोप लगाया गया है। इसके बावजूद उक्त दस्तावेजों को वैध मानकर कार्य आवंटित कर दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि तीन ठेकेदारों के दस्तावेज सही पाए गए थे, लेकिन उनमें से एक ठेकेदार का आवेदन बाद में वापस करा दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पूरे मामले को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन हुआ अथवा शासन को लाखों रुपये की संभावित आर्थिक क्षति पहुंचाकर किसी विशेष फर्म को लाभ पहुंचाया गया। यदि शिकायतों में तथ्य पाए जाते हैं तो यह सरकारी टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न होगा।

जिले में लंबे समय से PHE विभाग में करोड़ों रुपये के कार्यों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें कलेक्टर अमृत विकास तोपनो पर टिकी हैं कि वे इस मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं तथा यदि अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

क्या कहते हैं अधिकारी

नितिन तंबोली
टेंडर प्रभारी, PHE विभाग, सक्ती

“पेपर मैंने चेक किए थे। एफिडेविट में ओवरराइटिंग स्वीकार्य नहीं होती और ऐसे दस्तावेज सामान्यतः रिजेक्ट होते हैं। लेकिन संबंधित पेपर उच्च अधिकारियों से पास होकर आए हैं। उन्होंने किस आधार पर पास किया, इसका जवाब वही दे सकते हैं।”

मंडावी

मुख्य कार्यपालन अभियंता, PHE विभाग

“टेंडर प्रक्रिया के दौरान हमने सभी दस्तावेज उच्च स्तर पर भेजे थे। वहां जिन दस्तावेजों को सही पाया गया, उसी के आधार पर संबंधित फर्म को कार्य आवंटित किया गया है।

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending