Connect with us

खबर सक्ती ...

फलदार पौधे रोपित कर स्वर्गीय पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ..

Published

on

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान आम, सेव व नारियल के पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ..

सक्ती, जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत टेमर में रविवार को आयोजित दशगात्र कार्यक्रम एक प्रेरणादायी पहल का साक्षी बना। शोकाकुल कुर्रे परिवार ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में फलदार पौधों का रोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार ने आम, सेव एवं नारियल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी।

परिवार के सदस्य एवं शिक्षक तरुण कुर्रे ने बताया कि उनके स्वर्गीय चाचा अवध राम कुर्रे का कुछ दिनों पूर्व 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें पेड़-पौधों और प्रकृति से विशेष लगाव था। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए परिवार ने उनकी स्मृति में फलदार पौधे लगाने का निर्णय लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें याद रखें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आगे बढ़े।

स्वर्गीय अवध राम कुर्रे के पुत्र रवि कुर्रे ने बताया कि उनके पिता जीवनभर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की प्रेरणा देते रहे। उनके दशगात्र कार्यक्रम में आम, सेव और नारियल के पौधे रोपित कर परिवार ने उनकी सीख को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

दशगात्र कार्यक्रम में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रबुद्धजनों ने परिवार की इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले, उदय मधुकर, भवसागर बंजारे, ओमप्रकाश लहरे, त्रिभुवन जांगड़े, विशाल जांगड़े, डी.के. कुर्रे, गौतम बंजारे, सोहित धीरहे, अरुण सोनवानी, रामप्रकाश जाफरी, सुरेश वैभव, सुरेश अजगल्ले, मनहरण लाल कमलेश, डॉ. विजय लहरे, मनहरण लाल भारद्वाज सहित अनेक सामाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ रही सामाजिक चेतना –

पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। अब विवाह, जन्मोत्सव, स्मृति समारोह और दशगात्र जैसे सामाजिक आयोजनों में भी पौधारोपण की परंपरा विकसित हो रही है। टेमर में कुर्रे परिवार की यह पहल न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश देने वाला अनुकरणीय प्रयास भी है।

Latest

खबर कोरबा40 मिनट ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..56 मिनट ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, माय भारत ऐप से जुड़ने का किया आह्वान...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

नकली पनीर, मक्खन, क्रीम और पैकेजिंग पर 1 वर्ष के लिए बैन ..

नकली दुग्ध उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही , ओरिजनल दूध से बने उत्पाद ग्राहकों के सेहत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं नकली दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध ..

सक्ती, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं हितों को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

फलदार पौधे रोपित कर स्वर्गीय पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई ..

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान आम, सेव व नारियल के पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री साय ने कहा— आम नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध न्याय दिलाना...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मित्रता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख ने प्रिय मित्रों को दी शुभकामनाएं ..

सक्ती, अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर खरसिया निवासी प्रफुल्ल देशमुख ने अपने सभी प्रिय मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

NH-49 पर दर्दनाक हादसा: मसनिया कला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 गायों की मौत ..

बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending