Connect with us

खबर सूरजपुर ..

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

Published

on

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा ..

सूरजपुर, किसी भी समाज की संवेदनशीलता का सबसे बड़ा पैमाना यह होता है कि संकट की घड़ी में वह जरूरतमंद लोगों के साथ किस तरह खड़ा होता है। इसी सोच को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए चेयरमैन व अन्य प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों में संचालित गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने की। इस दौरान राज्य जनरल सेक्रेटरी डॉ. रूपल पुरोहित, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रतिनिधि प्रबंध समिति के सदस्य, सभी जिलों के जिला चेयरमैन, सचिव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गण मौजूद रहे। प्रत्येक जिले ने संगठन की संरचना, सामाजिक गतिविधियों, राहत कार्यों और आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी महीनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

प्रदेश स्तर पर पहली बार दर्ज हुई सूरजपुर की प्रभावी मौजूदगी –

इस बैठक की खास बात यह रही कि पहली बार सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व जिला चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल तथा जिला सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने किया। दोनों ने जिले में संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रदेश नेतृत्व ने सूरजपुर की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए जिले में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और विस्तार देने की बात कही।

जल्द आएंगे राज्य चेयरमैन सूरजपुर –

बैठक के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमैन तोमन साहू का जल्द ही सूरजपुर का शासकीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान जिले में रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली की समीक्षा, स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन और जनसेवा से जुड़े नए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी –

बैठक में कई जिलों से यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ अधिकारी रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि मानव सेवा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टरों की होगी विशेष बैठक –

चूंकि प्रत्येक जिला कलेक्टर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शाखा के पदेन अध्यक्ष होते हैं, इसलिए जल्द ही राज्य भवन में प्रदेश के सभी कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा जिला स्तर पर हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

सूरजपुर में बनेगी नई प्रबंधन टीम –

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सूरजपुर जिला शाखा की नई प्रबंधन टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। नई टीम के गठन के बाद सभी प्रकल्पों में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, आपदा राहत, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक रूप से संचालित किए जाने हेतु प्रभारी, संयोजक व सदस्य नियुक्त किए जाएंगे।

जनसेवा के संकल्प को मिलेगी नई दिशा –

रायपुर में आयोजित यह बैठक केवल एक औपचारिक समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रदेशभर में रेड क्रॉस की गतिविधियों को नई गति देने का मजबूत मंच भी बनी। सूरजपुर की सक्रिय भागीदारी, राज्य नेतृत्व का प्रस्तावित दौरा और संगठन को मजबूत करने के लिए लिए गए निर्णय इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में जिले में मानव सेवा के कार्य और अधिक प्रभावी, संगठित तथा जनहितकारी स्वरूप में देखने को मिलेंगे।

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending