Connect with us

ख़बर रायपुर

“बनाया क्या और संवारा क्या?”— भाजपा सरकार के नारे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा कटाक्ष ..

Published

on

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार जनता से मांगे माफी : डॉ. महंत ,

कटघोरा की अटल प्रतिमा पर बवाल, प्रदेशभर की प्रतिमाओं की जांच और दोषियों पर एफआईआर की मांग : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कटघोरा स्थित अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अटलजी जैसे सर्वमान्य और सम्मानित नेता की स्मृति के साथ भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खिलवाड़ बेहद शर्मनाक है तथा सरकार को इस मामले में प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

डॉ. महंत ने कहा कि कटघोरा के अटल परिसर में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से कांस्य प्रतिमा स्थापित की जानी थी, लेकिन आरोप है कि कांस्य के स्थान पर सीमेंट की प्रतिमा बनाकर उस पर रंग-पेंट कर स्थापित कर दिया गया। बारिश के बाद प्रतिमा की सतह उधड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पानी में बह जाने वाली कांस्य प्रतिमा का यह दुनिया का पहला मामला होगा। सरकार बताए कि प्रतिमा वास्तव में कांस्य की थी या सीमेंट की, और यदि कांस्य की थी तो कांस्य आखिर गया कहां?”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का मामला नहीं, बल्कि सरकारी धन, सरकारी व्यवस्था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों के राजनीतिक संबंधों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि ठेका किसे मिला, किस सामग्री की स्वीकृति दी गई और मौके पर किस सामग्री का उपयोग किया गया।

डॉ. महंत ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अटल परिसर, अटल चौक और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विधानसभा में 183 स्थानों की घोषणा की गई थी तथा लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि जारी होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में केवल कटघोरा की प्रतिमा की जांच पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि प्रदेशभर में स्थापित सभी अटल प्रतिमाओं की गुणवत्ता और सामग्री की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि जिन स्थानों पर निर्धारित मानकों से समझौता, घटिया सामग्री का उपयोग अथवा वित्तीय अनियमितता सामने आए, वहां संबंधित ठेकेदारों, सप्लायरों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

डॉ. महंत ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान किया था। अटलजी की राजनीतिक विरासत दलगत सीमाओं से कहीं ऊपर रही है। ऐसे में उनकी स्मृति के साथ इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार के नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “सरकार कहती है—हमने बनाया, हम ही संवारेंगे। लेकिन कटघोरा की प्रतिमा देखकर सवाल उठता है कि सरकार ने बनाया क्या और संवारा क्या?”

नेता प्रतिपक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सरकारी राशि की वसूली तथा प्रदेश में स्थापित सभी अटल प्रतिमाओं का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending