Connect with us

ख़बर रायपुर

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

Published

on

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय से वनवासियों के हित में साझा जल-जंगल के बेहतर प्रबंधन से कार्य किया जाएगा। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पेसा और एफआरए टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल, जंगल, जमीन के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन छत्तीसगढ़ राज्य हो तथा वनवासियों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन हो इस संबंध में मुख्य सचिव ने विभागाीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार अधिनियमों के अनुसार वन संसाधन अधिकार पत्र दिए जायें। बैठक में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

टास्क फोर्स की बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम, प्रावधान एवं क्रियान्वन की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसी तरह से वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य में प्राप्त निराकृत एवं लंबित दावों, आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों की मान्यता में हुई प्रगति तथा वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी।

बैठक में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियमों के क्रियान्वयन की जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी तरह से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ पेसा नियम के क्रियान्वयन के संबंध में भी प्रस्तुतिकरण दिया गया।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, पीसीसीएफ अरूण पाण्डेय, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Latest

ख़बर रायपुर23 मिनट ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending