Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

Published

on

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य करने का दिया संदेश ..

सक्ती, सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम राहत योजना तथा राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जेठा स्थित सभागार में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अस्पतालों के चिकित्सकों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया।

कार्यशाला में बताया गया कि पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

पुलिस एवं अस्पतालों के समन्वय से संचालित इन योजनाओं की जानकारी अधिकांश अस्पताल संचालकों को पर्याप्त रूप से नहीं होने के कारण आम नागरिकों को इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल से समन्वय कर जिले के सभी मान्यता प्राप्त अस्पतालों के प्रतिनिधियों को कार्यशाला में आमंत्रित कराया।

कार्यशाला में जांजगीर एवं सक्ती की प्रभारी श्रीमती साधना गुप्ता ने दोनों योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली, पंजीयन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दोनों योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना होगा।

कार्यशाला के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा ने निभाई।

Latest

ख़बर रायपुर57 सेकंड ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर8 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending