खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा ..
सक्ती, जिले में मानसून के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है। जिले में 1 जून 2026 से 7 अगस्त 2026 तक कुल 668.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 18.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में सक्ती तहसील में 589.4 मिमी, जैजैपुर में 514.6 मिमी, मालखरौदा में 771.9 मिमी, डभरा में 666.6 मिमी, नया बाराद्वार में 732.7 मिमी, अड़भार में 663.0 मिमी, हसौद में 595.3 मिमी, चंद्रपुर में 790.5 मिमी तथा भोथिया में 695.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सक्ती में 23.7 मिमी, जैजैपुर में 11.9 मिमी, मालखरौदा में 19.7 मिमी, डभरा में 17.5 मिमी, नया बाराद्वार में 22.9 मिमी, अड़भार में 20.6 मिमी, हसौद में 12.0 मिमी, चंद्रपुर में 9.3 मिमी तथा भोथिया में 24.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में सर्वाधिक 790.5 मिलीमीटर वर्षा चंद्रपुर तहसील में तथा सबसे कम 514.6 मिलीमीटर वर्षा जैजैपुर तहसील में दर्ज की गई है। मानसून की सक्रियता से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















