Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे सुशासन के दावों के बीच दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल! ..

Published

on

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार बैठा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर ..

सक्ती, एक ओर प्रदेश सरकार सुशासन और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सक्ती जिले में दो मासूम बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए एक परिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मामला भोथिया तहसील क्षेत्र के ग्राम आमापाली का है, जहां जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान संतोष कुमार पटेल अपने परिवार के साथ तहसील कार्यालय परिसर के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

परिवार का आरोप है कि दो बच्चों गुड़वंतिन पटेल, जन्म तिथि 12 अक्टूबर 2021 और दुर्गा पटेल, जन्म तिथि 15 नवंबर 2022 के जन्म पंजीयन एवं प्रमाण पत्र के लिए करीब तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत आमापाली में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया गया था। इसके बावजूद आज तक दोनों बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया।

जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर, आखिर किसके भरोसे है सुशासन? –

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कलेक्टर जनदर्शन आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा किया जाता है और मुख्यमंत्री द्वारा सुशासन तिहार जैसे आयोजनों के माध्यम से लंबित समस्याओं के समाधान की बात कही जाती है, तो फिर एक परिवार को अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल क्यों करनी पड़ रही है?

संतोष कुमार पटेल का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत प्रस्तुत की थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि आवेदन और शिकायतों के बाद भी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

जन्म प्रमाण पत्र नहीं तो बच्चों के जरूरी काम भी अटके –

परिवार के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, स्कूल में प्रवेश दिलाने, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए परिवार को वर्षों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े और आखिरकार अपनी मांग मनवाने के लिए भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

संतोष कुमार पटेल ने जिला कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि वे अपनी पत्नी नेहा पटेल एवं छह बच्चों सहित 10 अगस्त 2026 से तहसील कार्यालय भोथिया परिसर के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने दोनों बच्चों का जन्म पंजीयन एवं जन्म प्रमाण पत्र तत्काल जारी कराने तथा मामले में जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

तीन साल में नहीं बना प्रमाण पत्र, अब भूख हड़ताल से जागेगा प्रशासन? –

यह मामला केवल दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है। यदि परिवार के दावे सही हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन वर्षों पहले प्रस्तुत किया गया था, तो आखिर इतने लंबे समय तक मामला लंबित क्यों रहा? कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आवेदन पर क्या कार्रवाई की और देरी के लिए जिम्मेदार कौन है?

सरकार लगातार सुशासन, जनसमस्या के त्वरित निराकरण और प्रशासन को आम जनता के प्रति जवाबदेह बनाने की बात करती है। ऐसे में सक्ती जिले का यह मामला इन दावों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

फिलहाल परिवार भूख हड़ताल पर बैठा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या दो मासूम बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार को आगे भी आंदोलन जारी रखना पड़ेगा या प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर मामले का समाधान करेगा।

Latest

खबर सक्ती ...3 मिनट ago

सक्ती मे सुशासन के दावों के बीच दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल! ..

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जिले में अब तक 712.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.8 मिमी हुई बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 842.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ..

विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर .. सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान जारी, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस .. सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिलेभर में कीटनाशक छिड़काव, जनजागरूकता पर जोर ..

बारिश में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीमें .. सक्ती, राष्ट्रीय वेक्टर जनित...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा ..

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण , सक्ती...

खबर सूरजपुर ..9 घंटे ago

पश्चिम बंगाल से सूरजपुर तक गूंजी समर्पण की गाथा, बाबूलाल अग्रवाल व संस्कार अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठनात्मक सम्मान ..

भाजपा पश्चिम बंगाल ने भेजा विशेष प्रशस्ति पत्र, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की हुई सराहना .. सूरजपुर, राजनीति...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..1 दिन ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending