Connect with us

खबर सक्ती ...

हरेली पर्व से पहले आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 145 लीटर महुआ शराब जब्त ..

Published

on

सक्ती के वार्ड नंबर-1 में अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1675 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट ..

सक्ती, हरेली पर्व के पूर्व अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ती शहर के वार्ड नंबर-1 में छोटी नहर किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और निर्मित महुआ मदिरा बरामद की गई।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश मरकाम के निर्देश पर अवैध महुआ मदिरा निर्माण के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 11 अगस्त को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने वार्ड नंबर-1 में छोटी नहर किनारे दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गड्ढों में छिपाकर रखी गई 85 बोरियां, प्रत्येक में 15 किलो तथा 20 प्लास्टिक डिब्बे, प्रत्येक में 20 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। कुल 1675 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ, जिससे अवैध रूप से महुआ मदिरा तैयार की जानी थी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया।

इसके अलावा विभिन्न बोतलों एवं डिब्बों में भरी हुई 145 लीटर अवैध महुआ मदिरा भी बरामद की गई। मामले में आबकारी विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई बडी कार्रवाई –

पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, श्रवण एवं शुभम तथा आबकारी स्टाफ परस और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

हरेली पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending