Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली ..

Published

on

सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें ,

महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा है कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण उनके सेवा निवृत्त होने से पहले ही तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची विभागावार नियतकालिक अवधि में बनायी जाए। विभागों में रिक्त पदों की सूची एवं बैकलॉक के पदों पर सेटअप बनाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करें। मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में लोक सेवा गारंटी, सूचना के अधिकार, सेवा सेतु, लोक सेवा गारंटी, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी रेगुलेशन, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 728 सेवाएं को नोटिफाइड हो चूकी है।

मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई-गॉट के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाये। अधिकारी-कर्मचारियों को आई-गॉट के तहत विभाग की आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाने कहा है। अधिकारी- कर्मचारियों के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण के कार्ययोजना बनायें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि रिफार्म के तहत अपने-अपने विभागवार जानकारी तैयार करें। आगामी दिनों में रिफार्म उत्सव अभियान का आयोजन होगा।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमख सचिव श्रीमती शहला निगार, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री एवं सुशासन अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, खाद्य विभाग की सचिव सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव एस.प्रकाश, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव बसवराजु एस., राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित राज्य शासन के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Latest

ख़बर रायपुर38 सेकंड ago

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली ..

सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें , महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा,...

खबर पाली1 घंटा ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, विद्यालय की गुणवत्ता व कौशल शिक्षा पर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हरेली पर्व से पहले आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 145 लीटर महुआ शराब जब्त ..

सक्ती के वार्ड नंबर-1 में अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1675 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे सुशासन के दावों के बीच दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल! ..

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जिले में अब तक 712.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.8 मिमी हुई बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 842.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ..

विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर .. सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान जारी, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस .. सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिलेभर में कीटनाशक छिड़काव, जनजागरूकता पर जोर ..

बारिश में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीमें .. सक्ती, राष्ट्रीय वेक्टर जनित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा ..

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण , सक्ती...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पश्चिम बंगाल से सूरजपुर तक गूंजी समर्पण की गाथा, बाबूलाल अग्रवाल व संस्कार अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठनात्मक सम्मान ..

भाजपा पश्चिम बंगाल ने भेजा विशेष प्रशस्ति पत्र, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की हुई सराहना .. सूरजपुर, राजनीति...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending