Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले मे भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ,

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर तोपनो ने 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी संबंधित अधिकारी को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का तय समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने तथा आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवारों के सम्मान आदि के संबंध में निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समारोह स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, मंच व्यवस्था, यातायात, विद्युत व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारियों को उक्ताशय से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य सभी निर्धारित स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमा के अनुरूप बेहतर आयोजन करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक मे कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना आदि अन्य फ्लैगशिप योजनाओ से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में वर्तमान मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। कलेक्टर ने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए तथा प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय योजनाओ की भी समीक्षा की गई। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending