Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में फिर खुली सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत, 22 फरियादें लेकर पहुंचे ग्रामीण ..

Published

on

किसी को पेंशन नहीं मिली तो कोई पीएम आवास की किस्त को तरसा, किसान सम्मान निधि से लेकर जन्म प्रमाण पत्र तक के मामले पहुंचे कलेक्टर के दरबार ..

सक्ती, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दावों के बीच मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में सामने आई शिकायतों ने जमीनी तस्वीर एक बार फिर सामने ला दी। जिले के दूर-दराज गांवों से पहुंचे ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सामने पहुंचे। जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, मजदूरी भुगतान, बिजली बिल और जन्म प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी मामलों से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे।

जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। हालांकि, जनदर्शन में लगातार पहुंच रही ऐसी शिकायतें यह सवाल भी खड़ा करती हैं कि जिन सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लोगों तक पंचायत एवं विभागीय स्तर पर पहुंचना चाहिए, उनके लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक क्यों आना पड़ रहा है।

पेंशन और किसान सम्मान निधि के लिए लगानी पड़ रही गुहार –

तहसील सक्ती के ग्राम मल्दी नन्दौरखुर्द निवासी कुंज राम राठौर वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग लेकर जनदर्शन पहुंचे। वहीं जैजैपुर तहसील के ग्राम ओडेकरा निवासी दूधमत बाई सतनामी ने भी किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया।

पीएम आवास में किस्त और मजदूरी भुगतान का मामला –

नया बाराद्वार तहसील के ग्राम सकरेली निवासी पंचूराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुगतान की मांग की। जैजैपुर तहसील के ग्राम खरवानी निवासी ओमप्रकाश ने आवास दिलाने की गुहार लगाई।

मालखरौदा तहसील के ग्राम सपिया निवासी दिलीप कुमार राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास आवंटन में त्रुटि सुधारकर किस्त जारी कराने की मांग रखी। इसी गांव की सेवती बाई राठौर ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया।

ज्यादा बिजली बिल से लेकर जन्म प्रमाण पत्र तक की शिकायत –

नया बाराद्वार तहसील के ग्राम चमराबरपाली निवासी सेवक राम सतनामी ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। डभरा तहसील के ग्राम कांसा निवासी जीवन लाल केवंट ने ग्राम पंचायत कांसा के तालाब को 10 वर्षीय पट्टे पर दिलाने की मांग रखी।

वहीं जैजैपुर तहसील के ग्राम तुषार निवासी ज्योति जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की समस्या लेकर जनदर्शन पहुंचीं। इनके अलावा अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन सौंपे।

अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश –

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं के प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है। जनदर्शन में पहुंच रही शिकायतें प्रशासन के लिए यह संकेत भी हैं कि योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर समस्या समाधान की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है।

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending