Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

Published

on

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ..

सक्ती, जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को दुरुस्त करने आपसी को-ऑर्डिनेशन से मिलकर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की जिले मे कानून व्यवस्था कंट्रोल करना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसके लिए हमें पूरी गंभीरता और समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बिना किसी अनावश्यक देरी के समय पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस विभाग अंतर्गत कार्यरत डीएसबी शाखा को पूरी सक्रियता से जिले की छोटी बड़ी सभी गतिविधियों के लिए निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही बैठक के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग व्यवस्था, सायबर अपराध रोकथाम तथा महिला सुरक्षा सहित अन्य विभिन्न कार्यो के लिए पुलिस विभाग द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, अन्य पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending