Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन ..

सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उल्लास महा-चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व में राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त 2026 को सरपंच एवं ग्राम प्रभारी के नेतृत्व में समुदाय, गांव के युवक-युवती, पुरुष, महिलाएं एवं बुजुर्गों को जोड़ते हुए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर साक्षरता रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान “हर घर साक्षर, विकसित भारत” के नारे लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को प्रभात फेरी, उल्लास साक्षरता ध्वजारोहण, सामूहिक उल्लास शपथ, महा-चौपाल एवं कहानियों का कारवां आयोजित किया जाएगा। नव साक्षर अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि पढ़ना-लिखना सीखने के बाद उनके जीवन में किस प्रकार बदलाव आया। उनके अनुभव सुनकर समुदाय के अन्य शिक्षार्थियों को भी प्रेरित किया जाएगा।

महा-चौपाल के साथ दादी-नानी की कहानी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मातृत्व साक्षरता, महा संकल्प कार्यक्रम, उल्लास हेल्प डेस्क (पंजीकरण शिविर), अंगूठा मुक्त पंचायत, अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह, प्रशस्ति पत्र वितरण, साक्षरता रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उल्लास दिवार, उल्लास घंटी आदि गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को साक्षरता के उत्सव के रूप में मनाते हुए आजादी के जश्न को जन-जागरूकता और शिक्षा से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा से जोड़ना है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में संपूर्ण छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने में इन गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उल्लास का मूल मंत्र “जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध” है। इसके माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है।

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending