Connect with us

खबर अकलतरा ..

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

Published

on

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन ..

अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियों को एकत्र कर रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुंचाया जाएगा।

इसी कड़ी में नगर पंचायत नरियरा स्थित दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल में पूर्व सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह को सौंपीं। इन रक्षासूत्रों को संस्था के सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व किसी सैनिक कैंप में पहुंचाया जाएगा, ताकि देश की रक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर बहनों का स्नेह और सम्मान पहुंच सके।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं संचालक गोविंद पाटले, सुशीला पाटले, ऊषा विश्वकर्मा, कुसुम पाटले, सविता पाटले, सविता श्रीवास, अन्नूलता सोनवानी, प्रतिमा टंडन, अनिता कैवर्त, सीमा राठौर, ज्योति कैवर्त, पूजा पाटले, हुलसी महंत सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक हरि निर्मलकर, पालकगण, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, सैनिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending