खबर सक्ती ...
स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान ..
सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सक्ती जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में किया जाएगा। समारोह में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भव्य परेड के साथ विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले परेड दलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह को पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















