खबर सक्ती ...
सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ..
सक्ती, हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को सक्ती शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।


तिरंगा यात्रा अटल परिसर सक्ती से भारत माता चौक तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कदमताल करते हुए शामिल हुए। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों में देश के प्रति सम्मान और समर्पण का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस दौरान कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर एक साथ आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कलेक्टर ने की जिलेवासियों से सहभागिता की अपील –

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















