Connect with us

खबर सक्ती ...

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

Published

on

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र ..

सक्ती, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ द्वारा विशेष पहल की गई। लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में सदस्यों ने सैनिकों के लिए हाथों से तैयार की गई राखियां एकत्रित कर उन्हें सैनिकों तक पहुंचाने के लिए भेजा।

इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हजारों सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर विषम परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं। कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना वे देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनके इसी त्याग और समर्पण के कारण देशवासी अपने परिवारों के साथ सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सैनिक भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसी भावना के साथ राखियां तैयार की गईं।

लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ के सदस्यों ने हाथ से बनी राखियों के साथ देश की मिट्टी, तिलक तथा देशभक्ति और भाई-बहन के स्नेह से जुड़े सुंदर संदेश भी भेजे। सक्ती के अग्रसेन चौक में सैनिक वैन के माध्यम से राखियां एकत्रित करने पहुंचे सैनिक वीर को सदस्यों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां सैनिक वैन में ससम्मान भेजी गईं।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों का प्रेम और आशीर्वाद सदैव वीर जवानों के साथ है। रक्षाबंधन के माध्यम से सैनिकों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि वे भले ही अपने परिवार से दूर हों, लेकिन पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर लीनेस क्लब सक्ती की सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, लीनेस रीता राज, लीनेस ललिता साहू सहित जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending