Connect with us

खबर अकलतरा ..

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

Published

on

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय हाई स्कूल बरगवां में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा देश के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों की जानकारी देते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवक सतीश दीवान, गायत्री परिवार के जिला संयोजक महेश्वर कश्यप, थाना अकलतरा से एसआई भैया आशीष एवं राजपूत सर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वरिष्ठ समाजसेवक सतीश दीवान ने विद्यार्थियों को भारत के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर देशभक्तों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के इतिहास और संस्कृति पर गर्व करते हुए राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गायत्री परिवार के जिला संयोजक महेश्वर कश्यप ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

थाना अकलतरा से पहुंचे एसआई भैया आशीष ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने मोबाइल के सदुपयोग पर भी विशेष जोर दिया।

राजपूत सर ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए तथा अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने योग एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग और ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है तथा व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग एवं ध्यान करने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य एवं सपनों पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय है, इसलिए इस दौरान अच्छी आदतों को अपनाकर लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती करुणा शाण्डिल्य ने वेल विशर फाउंडेशन एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा, सदस्य दीपक साहू, प्राचार्य श्रीमती बीके शाण्डिल्य, शिक्षक ए.के. मार्बल, बी.एल. कर्ष, राजीव कुमार साहू तथा शिक्षिकाएं शिखा चौबे, लक्ष्मी साहू एवं रुखमणी सिंह पटेल उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अतिथियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending