Connect with us

खबर कोरबा

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

Published

on

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन ,

अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त चावल ,

सामान्य कार्डधारकों को पूर्ववत मासिक आबंटन अनुसार होगा खाद्यान्न वितरण ..

कोरबा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों को माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के आबंटित खाद्यान्न का सुचारू भंडारण और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले के अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को पात्रता अनुसार दोनों माह (सितंबर व अक्टूबर 2026) के चावल का एकमुश्त वितरण माह सितंबर 2026 में ही किया जाएगा। साथ ही सामान्य राशनकार्डधारियों के खाद्यान्न सामग्रियों का भंडारण एवं वितरण नियमित मासिक आबंटन (सितम्बर 2026) के आधार पर होगा।

हितग्राहियों तक समयबद्ध राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक आपूर्ति निगम, द्वार प्रदाय योजना के अधिकृत परिवहनकर्ताओं एवं हमाली ठेकेदारों को पर्याप्त वाहनों व श्रमिकों की व्यवस्था कर उचित मूल्य दुकानों में तत्काल शत-प्रतिशत भंडारण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी 7 सितंबर से जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन कर दुकान स्तरीय निगरानी समितियों की उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सभी राशन दुकानों में सूचना पटल पर अनिवार्य प्रदर्शन के साथ-साथ स्थानीय मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं जिससे कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।

वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-पॉस मशीन के एईपीडीएस सॉफ्टवेयर में प्रत्येक माह की राशन सामग्री के उठाव हेतु हितग्राहियों का पृथक-पृथक बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है तथा वितरण के उपरांत ई-पॉस मशीन से जनरेट रसीद हितग्राही को अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी। साथ ही खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त अमले द्वारा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी ताकि केवल वास्तविक एवं लक्षित हितग्राहियों को ही लाभ मिले।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भंडारित खाद्यान्न में किसी भी प्रकार के व्यावर्तन (कालाबाजारी/हेरफेर) की पुष्टि होने पर संबंधितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर25 मिनट ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा1 घंटा ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शासकीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा से 1.05 करोड़ के सीसी रोड कार्य स्वीकृत ..

सक्ती, बम्हनीडीह और बलौदा के गांवों में बिछेगी विकास की पक्की राह : गिरधर जायसवाल .. सक्ती, नेता प्रतिपक्ष एवं...

खबर कोरबा13 घंटे ago

मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 31,529 क्यूसेक पानी ..

जलस्तर 358.77 मीटर पहुंचा, बांध 94.65 प्रतिशत भरा; इनफ्लो 51,331 क्यूसेक, जरूरत पड़ने पर और गेट खोले जाएंगे .. कोरबा,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात ..

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending