खबर कोरबा
सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर ..
कोरबा, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सांसद श्रीमती महंत ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के अन्य दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में रेडियमयुक्त चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर भी जोर दिया।
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद ने जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल एवं विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
दुर्घटना संभावित स्थलों पर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश –
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना एवं लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने कहा।
कलेक्टर ने विशेष रूप से कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर एवं क्रैश बैरियर स्थापित करने की कार्रवाई जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध राखड़ डंपिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जा रही है।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। कई लापरवाह वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, जबकि सैकड़ों प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की जा चुकी है।

एसपी ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें ट्रक एवं बस सहित भारी वाहनों के चालकों, हल्के वाहन चालकों तथा आम नागरिकों का दृष्टि परीक्षण कराया जाएगा।
स्कूल-कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा का संदेश –
बैठक में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रत्येक सप्ताह रंगोली, नुक्कड़ नाटक, क्विज एवं निबंध जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























