Connect with us

खबर बिलासपुर

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

Published

on

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का किया निस्तारण ..

बिलासपुर, सक्ती जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चुनाव संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर में उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिकाओं की कार्यवाही पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। अदालत ने सभी पक्षों की कानूनी दलीलों को खुला रखते हुए विधायक की विशेष अनुमति याचिका (SLP) का निस्तारण कर दिया। इसके साथ ही हाई कोर्ट में चुनाव याचिका की नियमित सुनवाई और ट्रायल जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है।

आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने का आरोप जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता दिगंबर साहू एवं सरोज चंद्रा ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनाव याचिका क्रमांक EP No. 05/2024 एवं EP No. 04/2024 दायर कर विधायक बालेश्वर साहू के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सोशल मीडिया पर निर्धारित तरीके से प्रकाशित नहीं की। याचिकाकर्ताओं ने इसे चुनावी नियमों और कथित ‘करप्ट प्रैक्टिस’ का उल्लंघन बताते हुए निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की है।

बार-बार समय मांगने पर हाई कोर्ट ने जताई थी नाराजगी मामले में गवाही और ट्रायल की कार्यवाही के दौरान विधायक पक्ष की ओर से समय लिए जाने को लेकर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था। 22 सितंबर को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने आदेश पत्रक का अवलोकन करते हुए कहा था कि प्रतिवादी पक्ष द्वारा किसी न किसी आधार पर बार-बार समय मांगा जा रहा है। अदालत ने सतर्क रहने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया था कि स्थिति दोहराए जाने पर अवसर समाप्त किया जा सकता है। मामले में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पहुंचे थे सुप्रीम कोर्ट विधायक बालेश्वर साहू ने चुनाव याचिका की वैधता तथा अतिरिक्त दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लिए जाने संबंधी हाई कोर्ट के आदेशों को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने 30 जुलाई 2026 को उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए चुनाव याचिका की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ट्रायल पर अंतरिम रोक नहीं लगाई गई। अदालत ने मामले की मूल सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण को हाई कोर्ट के समक्ष जारी रहने दिया। सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं मिलने के बाद अब चुनाव याचिकाओं में गवाही और ट्रायल की प्रक्रिया हाई कोर्ट में आगे बढ़ेगी।

Latest

ख़बर रायपुर43 मिनट ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर56 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending