खबर जगदलपुर ..
बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे ,
बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद ..
जगदलपुर, बीते दिनों आई बाढ़ का असर अब भी सरकारी कार्यालयों में दिखाई दे रहा है। जगदलपुर स्थित अनुविभागीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का कार्यालय भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया। कार्यालय में कमर तक पानी भर जाने से बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज और सरकारी फाइलें भीग गईं।
बताया गया कि बाढ़ के दौरान स्थिति बिगड़ने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसी रात सक्रियता दिखाते हुए कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को कार्यालय से बाहर निकाल लिया था। हालांकि, कई दस्तावेज कार्यालय के भीतर ही रह गए और बाढ़ के पानी में भीग गए।
अब इन भीगी हुई फाइलों और दस्तावेजों को बचाने की कवायद चल रही है। कार्यालय परिसर में फाइलों को जमीन पर फैलाकर धूप में सुखाया जा रहा है, ताकि नमी के कारण दस्तावेज पूरी तरह खराब न हों और उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
बाढ़ के पानी के कार्यालय में प्रवेश करने और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के प्रभावित होने की तस्वीरें सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में भविष्य में इस तरह की प्राकृतिक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण अभिलेखों और सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर इंतजाम की जरूरत महसूस की जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























