Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

Published

on

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण ,

162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि स्वीकृत; 20 नई लखपति दीदियों का सम्मान ..

जांजगीर-चांपा, सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ स्थित डीएव्ही स्कूल ग्राउंड में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस दौरान नागरिकों को शासन की योजनाओं और उनके लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

9.39 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण –

शिविर में आयोजित आजीविका ऋण मेले में कुल 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। वहीं 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई तथा 86 प्रकरणों में 2.71 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित की गई।

बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूहों के 58 प्रकरणों में 1.29 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति तथा 86 प्रकरणों में 2.72 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। मुद्रा ऋण के तहत 6 प्रकरणों में 6 लाख रुपये स्वीकृत और 2 प्रकरणों में 2 लाख रुपये वितरित किए गए। महिला उद्यमी ऋण के अंतर्गत 26 प्रकरणों में 26 लाख रुपये वितरित किए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक क्लेम में 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

20 नई लखपति दीदियों का सम्मान –

कार्यक्रम में 20 नई लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के ऋण स्वीकृति एवं वितरण के चेक के साथ स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से संबंधित सामग्री भी प्रदान की गई।

दिव्यांगों को उपकरण, श्रमिकों को योजनाओं का लाभ –

शिविर में अन्नप्राशन कार्यक्रम के जरिए बच्चों के पोषण और स्वस्थ विकास का संदेश दिया गया। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख और जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

शिविर में स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा –

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शिविर स्थल पर पोर्टेबल एक्स-रे, एनसीडी जांच और नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की मौके पर जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, संतोषी मनोज रात्रे, प्रमिला अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन स्थानों पर होंगे आगामी शिविर –

सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी शिविर 5 अक्टूबर को बलौदा के अटल समरसता भवन जावलपुर, 6 अक्टूबर को नवागढ़ के हाईस्कूल परिसर ग्राम पंचायत सेमरा तथा 8 अक्टूबर को बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में आयोजित किए जाएंगे।

Latest

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर52 मिनट ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..24 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending