खबर बिलासपुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल ..
बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में किया जा रहा है। पांच से नौ अक्टूबर तक आयोजित इस शिविर में बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स एवं प्रभारी शामिल होंगे।
राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के दिशानिर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में साहस, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा आपदा प्रबंधन के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित करना है।

शिविर के लिए प्रतिभागियों के प्रस्थान से पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को एडवेंचर किट बैग, ट्रैक सूट, पानी की बोतल एवं आईडी कार्ड प्रदान किए गए। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को शिविर में सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट रविश गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त राजेन्द्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय, जिला आयुक्त गाइड आरती राय एवं सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में राजेन्द्र कौशिक तथा गाइड प्रभारी के रूप में मिन्दू सांडे शिविर में सहभागिता करेंगी। कार्यक्रम में जिला सचिव लता यादव, डीओसी स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, स्काउटर विकास लहरे, गाइडर संध्या तिवारी, रेवती साहू सहित जिले के रोवर्स कुलभूषण कुर्रे, प्रिंस सिंह मेरसा, ग्याश खान तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























