ख़बर रायपुर
बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी ,
समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट ..
रायपुर, राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत को लोक निर्माण विभाग ने गंभीरता से लिया है। शिकायत की जांच के लिए विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की है। समिति को निर्माण कार्यों के विभिन्न तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं की जांच कर तीन दिनों के भीतर प्रमुख अभियंता को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच समिति में मुख्य अभियंता व्ही.एस. कोरम, अधीक्षण अभियंता राजीव नशीने, कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना तथा सी.एस. ओगरे को शामिल किया गया है।
सड़क की गुणवत्ता से लेकर बिटुमिन तक होगी जांच –
समिति राजनांदगांव-खैरागढ़ और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं की शिकायतों की विस्तृत जांच करेगी। इसमें जीएसबी (GSB), डब्ल्यूएमएम (WMM), सब-ग्रेड, डामरीकरण, बिटुमिन की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व, ग्रेडेशन, लेवल और अंडुलेशन सहित निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच शामिल है। आवश्यकतानुसार निर्माण सामग्री और सड़क की गुणवत्ता की प्रयोगशाला से भी जांच कराई जाएगी।

इसके अलावा परियोजनाओं की किसी स्वतंत्र संस्था से उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की आवश्यकता सहित अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी समिति अपनी रिपोर्ट देगी।
भुगतान रोकने से लेकर जिम्मेदारी तय करने तक होगी पड़ताल –
समिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कार्यपालन एजेंसी की भूमिका की भी जांच करेगी। जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने के संबंध में भी समिति अपनी अनुशंसा देगी।
यदि जांच में गुणवत्ता से समझौता, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों अथवा संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
वहीं, डोंगरगांव-कुमरदा समेत जिन स्थानों पर सड़क उखाड़कर काम अधूरा छोड़ा गया है, वहां आम लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए तत्काल मरम्मत, चेतावनी संकेतक तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंध में भी समिति रिपोर्ट देगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























