खबर रायगढ़
नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर ..
रायगढ़, नवरात्रि पर्व के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस ने निगरानी, गुंडा एवं माफी बदमाशों के साथ विवाद और झगड़ों में संलिप्त रहे लोगों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने ऐसे लोगों को हर माह की पहली तारीख को संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी देने तथा अपने जीवन-यापन के साधन और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की इस सख्ती का असर 1 अक्टूबर को देखने मिला, जब शहर के थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल में संबंधित लोगों ने पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे पहले 1 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने चक्रधरनगर थाना परिसर में तीनों थाना क्षेत्रों के निगरानी, गुंडा एवं माफी बदमाशों तथा पूर्व में विवादों में शामिल रहे लोगों को सामूहिक रूप से हाजिर कराया था। उन्हें हर माह की पहली तारीख को थाने में उपस्थित होने और आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने की हिदायत दी गई थी।
गरबा-डांडिया में छेड़खानी की तो नहीं मिलेगी समझाइश –

नवरात्रि के दौरान गरबा, डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां शामिल होती हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि छेड़खानी, छींटाकशी, अभद्र व्यवहार, मारपीट या किसी तरह का विवाद करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि अब ऐसे मामलों में केवल समझाइश देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि अपराध में संलिप्त पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके ने हाजिरी देने पहुंचे बदमाशों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पुलिस उनकी गतिविधियों और आवागमन पर लगातार नजर रख रही है। इसलिए सभी आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर शांतिपूर्ण जीवन-यापन करें।

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रोजगार अथवा जीवन-यापन से संबंधित वास्तविक समस्या है तो वह पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दे सकता है, ताकि नियमानुसार आवश्यक सहयोग और समाधान का प्रयास किया जा सके। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि सहित आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























