Connect with us

ख़बर रायपुर

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

Published

on

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर ,

आईईडी विस्फोटों से दिव्यांग हुए लोगों को विशेष प्राथमिकता, जरूरत के अनुसार जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स आदि सहायक उपकरण भी ..

रायपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर निकलने को तैयार है। वर्षों तक नक्सल हिंसा के दौर में बस्तर के अनेक इलाकों में सड़कों, नदी-तालाबों के किनारे और स्कूलों के आसपास लगाए गए आईईडी की चपेट में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ आम नागरिक और पशु भी आए। कई नागरिकों ने इन विस्फोटों में अपने हाथ-पैर गंवाए और आज भी दिव्यांगता के साथ कठिन जीवन जी रहे हैं। जिनकी वेदना को कम करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन भी लगातार प्रयासरत है। ऐसे लोगों के जीवन की मुश्किलें कम करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पहला तीन दिवसीय शिविर 5, 6 और 7 अक्टूबर को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होगा। इसमें बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोण्डागांव जिले के दिव्यांगजन भी शामिल होंगे। दूसरा शिविर 15, 16 और 17 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। इन शिविरों में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के तकनीकी सहयोग से जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

जगदलपुर शिविर के लिए 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित –

शिविर की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। उपलब्ध विभागीय विवरण के अनुसार जगदलपुर में आयोजित होने वाले शिविर के लिए चार जिलों में कुल 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें बस्तर के 1,570, कोण्डागांव के 1,080, कांकेर के 236 और नारायणपुर के 67 दिव्यांगजन शामिल हैं।

समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगों की अन्य सहायक उपकरण जैसे श्रवण यंत्र, वैशाखी, स्मार्ट छड़ी, वॉकिंग स्टिक, छड़ी, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कैलिपर्स एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी उपकरणों का भी वितरण किया जाएगा।

आईईडी पीड़ितों को कृत्रिम हाथ-पैर देकर जीवन आसान करने का प्रयास –

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आईईडी किसी को पहचानता नहीं था। उसकी चपेट में कभी जवान आए, कभी आम नागरिक और कभी पशु। जिन नागरिकों ने विस्फोटों में अपने पैर या हाथ गंवाए, उनका जीवन बच तो गया, लेकिन उन्हें वर्षों से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रयास है कि ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जाए।

आईईडी मुक्त बस्तर के साथ ही आईईडी के प्रभावितों के साथ भी सरकार –

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद की समाप्ति के बाद ना सिर्फ बस्तर को आईईडी के भय से मुक्त कराने बल्कि आईईडी से प्रभावितों के साथ भी खड़ी है। शिविर में आईईडी विस्फोट से दिव्यांग हुए नागरिकों को विशेष रूप से चिन्हांकित कर उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), कृत्रिम हाथ तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य कारणों से दिव्यांग हुए लोग भी शिविर का लाभ ले सकेंगे। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण और नाप लेकर आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार करने तथा पुराने अथवा क्षतिग्रस्त कृत्रिम अंगों की मरम्मत की व्यवस्था भी शिविर में रखे जाने की जानकारी सामने आई है।

ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पंजीयन की व्यवस्था –

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों और विशेष रूप से आईईडी विस्फोट पीड़ितों से शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हितग्राही अपने जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ग्राम सभाओं में भी ऐसे हितग्राहियों के नाम ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से पंजीयन कर जनपद और जिला पंचायत तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश पूर्व पंजीयन नहीं हो पाया हो तो जरूरतमंद व्यक्ति सीधे शिविर में भी पहुंचें। शिविर में आने वाले हितग्राहियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन दोनों शिविरों के माध्यम से प्रयास है कि समूचे बस्तर में आईईडी विस्फोटों से दिव्यांग हुए लोगों तक सहायता पहुंचे और वर्षों से उनके जीवन से जुड़ी इस पीड़ा को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि बस्तर में आईईडी विस्फोट के इस दंश को समाप्त कर देना है।

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending