ख़बर रायपुर
पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण ..
रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग में आज 6 अक्टूबर की देर शाम को बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
तबादला सूची में 164 सहायक अभियंता शामिल हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल) तथा 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) हैं। इसके अलावा 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर के भी स्थानांतरण किए गए हैं।
विभाग की ओर से इन स्थानांतरणों को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और निर्माण कार्यों की निगरानी एवं क्रियान्वयन में गति लाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों के नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।













खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























