खबर जांजगीर-चांपा ..
सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना हेलमेट नजर आए ..
जांजगीर-चांपा, सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में सामने आई एक तस्वीर ने ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खोखरा स्थित पुलिस ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद निकली बाइक रैली में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल हुए। इस दौरान सामने आई तस्वीर में मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर हाथ में मशाल थामे नजर आ रहे हैं। उनके साथ चल रहे कई अन्य बाइक सवार कार्यकर्ता भी बिना हेलमेट दिखाई दिए।


आयोजन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नवीन के संबोधन के बाद सेवा ज्योति कलश के साथ बाइक रैली निकाली गई। यात्रा खोखरा से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बाइक से शामिल होने के कारण यह रैली शहर में चर्चा का केंद्र रही।
नियम आम नागरिकों के लिए ही क्यों? –
सरकार और राजनीतिक दल लगातार सड़क सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक सड़क पर हेलमेट जैसे अनिवार्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने की तस्वीर सामने आने के बाद सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक आयोजनों में शामिल लोगों के लिए भी वही यातायात नियम लागू नहीं होते, जो आम नागरिकों के लिए अनिवार्य हैं?

खास बात यह है कि रैली में बाइक सवारों की बड़ी संख्या मौजूद थी। ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता आम लोगों के लिए उदाहरण भी बनते हैं। इसलिए नियमों के पालन को लेकर उनकी जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है।
यातायात विभाग ने दी थी नियम पालन की हिदायत –
इस मामले में जिला यातायात प्रभारी उदयन बिहार दूरभाष से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल सभी लोगों को यातायात अधिनियम का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद रैली के दौरान कुछ बाइक सवारों के बिना हेलमेट नजर आने और मंत्री के बाइक पर खड़े होकर मशाल थामे होने की तस्वीर अब व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश देने वाली रैली में यदि यातायात नियमों की अनदेखी का दृश्य सामने आता है, तो मामला महज हेलमेट पहनने या नहीं पहनने तक सीमित नहीं रहता। यह सार्वजनिक जीवन में नियम, अनुशासन और जिम्मेदार आचरण की मिसाल पेश करने की जवाबदेही से भी जुड़ जाता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























