ख़बर रायपुर
नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नवरात्रि से पहले प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस फैसले से पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले 31,022 किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस निर्णय पर प्रदेश के गन्ना किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि बोनस की बढ़ी हुई राशि से किसानों को खेती की लागत वहन करने और आगामी फसल की तैयारी करने में मदद मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश में गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहित करने के साथ ही सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा।
प्रति क्विंटल 95.95 रुपये मिलेगा बोनस –
पेराई सत्र 2025-26 के लिए बोनस की गणना में गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल को आधार बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 425 रुपये प्रति क्विंटल के आधार में से एफआरपी की राशि घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।
चार सहकारी शक्कर कारखानों के किसानों को मिलेगा लाभ –
सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा। इनमें भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा से जुड़े 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपये, सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया के 8,049 किसानों को करीब 11.68 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।
इसी तरह महामाया सहकारी शक्कर कारखाना, केरता के 7,250 किसानों को लगभग 11.35 करोड़ रुपये तथा दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना, बालोद के 762 किसानों को करीब 3.52 करोड़ रुपये की बोनस राशि प्राप्त होगी।
इस प्रकार राज्य सरकार के निर्णय से प्रदेश के कुल 31,022 गन्ना किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा। बोनस की राशि से किसानों को आगामी कृषि गतिविधियों में आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















