Connect with us

खबर सक्ती ...

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

Published

on

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस ..

सक्ती, आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान चलाया जा रहा है। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित इस 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले के ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और रखरखाव की जांच की जा रही है।

उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी एहसान तिग्गा के दिशा-निर्देश में 16 नवंबर को खाद्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित विभिन्न ढाबों एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पोरथा स्थित जायसवाल ढाबा से पकी हुई दाल का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं अतिथि शुद्ध शाकाहारी फैमिली ढाबा से पके हुए चावल, दाल एवं पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई।

निरीक्षण के दौरान अविनाश फैमिली ढाबा एवं वेलकम रेस्टोरेंट में भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आवश्यक सुधार की जरूरत पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को सूचना पत्र जारी किए गए। इसी कड़ी में 17 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित सेवन होटल का निरीक्षण कर वहां भी आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए सूचना पत्र जारी किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन का यह विशेष अभियान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस अभियान के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के साथ ही उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा22 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending