Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

Published

on

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं ,

सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होंगी परीक्षाएं, मंडल की वेबसाइट पर विस्तृत समय-सारणी उपलब्ध ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक तथा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।

सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शात्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित, 31 मार्च को अंग्रेजी तथा 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। 5 अप्रैल को भूगोल, भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषयों रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलिकम्युनिकेशन, बैंकिंग फ़ाइनेशियल सर्विसेज एंड इंश्यूरेश, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 7 अप्रैल को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं के साथ प्रारंभ होगी। 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी तथा 30 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग फ़ाइनेशियल सर्विसेज एंड इंश्यूरेश, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप और होम फ़र्निशिंग, कस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पॉवर, पर्यटन और अतिथि सत्कार विषयों तथा 5 अप्रैल को दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राईग एंड पेंटिंग विषयों की परीक्षा होगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है। इसके अंतर्गत प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च को शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिंद्धांत, 15 मार्च को शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान, 17 मार्च को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां, 19 मार्च को शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च को शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण, 16 मार्च को परीक्षण एवं मापन, 18 मार्च को स्वास्थ्य शिक्षा सामान्य खेल चोटे एवं पुर्नवास और 20 मार्च को निर्णायन एवं अधिशिक्षा विषय पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा। प्रातः 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण तथा 9.10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। परीक्षार्थी एवं अभिभावक विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

Latest

ख़बर रायपुर1 मिनट ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर23 मिनट ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending