खबर सक्ती ...
धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने जिला प्रशासन लगातार खरीदी केंद्रों की निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने धान खरीदी केंद्र मसनिया खुर्द एवं खैरा का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और खरीदी कार्य की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं खरीदी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का साफ-सुथरा धान ही खरीदा जाए तथा टोकन व्यवस्था के अनुरूप धान की ढेरियां लगाकर सुव्यवस्थित तरीके से खरीदी की जाए। उन्होंने सभी बारदानों पर स्टेंसिल के माध्यम से संबंधित धान खरीदी केंद्र का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा। साथ ही खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में डेनेज एवं तिरपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए, ताकि बारिश अथवा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में धान को सुरक्षित रखा जा सके।

कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए इन्हें हमेशा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। धान की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केंद्रों में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला मार्कफेड अधिकारी रमेश लहरे, एआरसीएस मनीष खोबरागड़े, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक विनोद साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी करने तथा किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















