खबर सक्ती ...
मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल ..
सक्ती, जनजातीय गौरव दिवस के चार दिन बाद 19 नवंबर 2026 को आयोजित सक्ती जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समारोह में नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उनका नाम तय करने के बाद बाकायदा ई-आमंत्रण पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद प्रभारी मंत्री के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का इंतजार इंतजार ही रह गया।
समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। आमजन और उपस्थित लोगों के मन में यह सवाल उठता रहा कि जब प्रशासनिक स्तर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाम तय कर ई-आमंत्रण पत्र जारी किया गया था, तो वे समारोह में क्यों नहीं आए? यदि उनका दौरा किसी कारणवश निरस्त हुआ था, तो इसकी सूचना या स्पष्टीकरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।
बाराद्वार के अंबेडकर भवन में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद –

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व जनजातीय समाज के नागरिक उपस्थित रहे।


आयोजन की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, छत्तीसगढ़ महतारी, रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राजगीत, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया गया। आदिवासी छात्रावासों की छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को जीवंत किया।
वक्ताओं ने रखा विचार, दिया प्रेरणा का संदेश –

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी परिवारों एवं समुदाय के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराकर जनजातीय समुदाय को आगे बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका साहस, त्याग और देश की आजादी में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के उत्थान के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति एवं परंपराएं हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की सीख देती हैं। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और रानी दुर्गावती सहित जनजातीय समाज के महान वीरों ने समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं से महान विभूतियों के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
हितग्राहियों व छात्राओं का किया गया सम्मान –


समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुधन और श्रम विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए, वहीं जनजातीय समाज के नागरिकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, जनपद पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा, कृष्णकांत चंद्रा, रामनरेश यादव, एसडीएम कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी, प्रीतेश राजपूत और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
उठता सवाल: –

जनजातीय गौरव दिवस जैसे अहम आयोजन में प्रभारी मंत्री का नाम ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में दर्ज होने के बावजूद उनका न पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। क्या दौरा पहले निरस्त हो गया था और यदि हां, तो समय रहते संशोधन या स्पष्टीकरण क्यों नहीं जारी किया गया? प्रशासनिक स्पष्टता से भविष्य में ऐसे आयोजनों को लेकर होने वाले असमंजस से बचा जा सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















