खबर सक्ती ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा ,
प्रभावित किसानों को नियमानुसार मिलेगी सहायता ..
सक्ती, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले में धान की फसलों को हुए संभावित नुकसान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने और फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए जाने के बाद जिला स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), तहसीलदारों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर धान की फसलों की स्थिति का जायजा लेने और वास्तविक नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल कार्यालयीन स्तर पर जानकारी जुटाने के बजाय मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण करें तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और फसल नुकसान की जानकारी लें। इसके लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा ले रही हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी तथा कटाई के बाद रखी गई धान की फसल को हुए संभावित नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों की पहचान हो सके और उन्हें शासन के प्रावधानों के तहत समय पर सहायता मिल सके। फसल क्षति पाए जाने पर पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नियमानुसार राहत एवं बीमा दावा राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित रखने की अपील –
इधर, जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जिन किसानों की धान की फसल कट चुकी है, वे उसे तत्काल खेतों से उठाकर ऊंचे एवं सूखे स्थानों पर सुरक्षित रखें। साथ ही बारिश से बचाव के लिए धान को तिरपाल से अच्छी तरह ढंककर रखें, ताकि नमी और पानी के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
फसल नुकसान की सूचना समय-सीमा में दें किसान –
जिला प्रशासन ने फसल बीमा कराने वाले किसानों से अपील की है कि यदि उनकी बीमित फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हुआ है, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसकी सूचना संबंधित बीमा कंपनी अथवा निर्धारित माध्यम से दर्ज कराएं। इससे फसल क्षति का आकलन और बीमा दावा संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सकेगी। प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत दिलाने के लिए सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















