खबर सक्ती ...
बडी खबर: सक्ती में मेले की राजनीति पर लगा विराम, बुधवारी बाजार में नहीं लगेगा दूसरा मेला ..

प्रशासन का बड़ा फैसला, स्टेशन रोड पर ही लगेगा रौताही मेला; दो मेलों को लेकर असमंजस में चल रहे नगरवासियों को मिली राहत ..
सक्ती, सक्ती में रौताही मेले को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक खींचतान और दो मेले लगाने की कवायद पर आखिरकार प्रशासन ने विराम लगा दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती ने बुधवारी बाजार में मेला लगाने के लिए उमेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक 04 सक्ती द्वारा प्रस्तुत अनुमति आवेदन को निरस्त कर दिया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि सक्ती में एक ही समय पर दो मेले नहीं लगेंगे और रौताही मेले का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति स्टेशन रोड स्थित वार्ड क्रमांक 15 में ही होगा।
दो मेले लगाने की चर्चा से नगरवासी असमंजस में थे –
पिछले कुछ दिनों से सक्ती में दो अलग-अलग स्थानों पर मेले के आयोजन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। एक ओर दशकों से चली आ रही रौताही मेले की परंपरा को लेकर लोगों की भावनाएं जुड़ी थीं, वहीं दूसरी ओर बुधवारी बाजार में दूसरा मेला लगाने की अनुमति को लेकर मामला चर्चा में था। इस घटनाक्रम ने नगर के राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया था। दो मेलों को लेकर चल रही खींचतान के बीच नगरवासी भी असमंजस में थे कि आखिर इस वर्ष मेला कहां और किस व्यवस्था के तहत आयोजित होगा। अब प्रशासन के आदेश ने इस असमंजस को समाप्त कर दिया है।
जांच में सामने आए पांच प्रमुख कारण –
एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बुधवारी बाजार में मेला लगाने की अनुमति नहीं देने के पीछे पांच प्रमुख कारण बताए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार बुधवारी बाजार में प्रतिदिन सब्जी बाजार लगता है। ऐसे में मेले के आयोजन से यातायात बाधित होने और आम नागरिकों को परेशानी होने की आशंका थी।
इसके अलावा प्रस्तावित मेला स्थल के समीप शराब दुकान होने तथा पूर्व में घटित आपराधिक घटना को देखते हुए महिला एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से भी स्थल को उपयुक्त नहीं माना गया।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्टेशन रोड स्थित वार्ड क्रमांक 15 में रौताही मेले के आयोजन के लिए पहले ही 1 अक्टूबर 2026 को अनुमति जारी की जा चुकी है। यह वही स्थान है, जहां पूर्व वर्षों में भी मेले का आयोजन होता रहा है। एक ही अवधि में दो मेले लगने से कानून व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को भी अनुमति निरस्त करने का आधार बनाया गया है।
26 नवंबर को जारी हुआ आदेश –
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 26 नवंबर को आदेश जारी कर बुधवारी बाजार में मेला लगाने संबंधी आवेदन अस्वीकार कर दिया। आदेश की प्रतिलिपि तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा आवेदक उमेश गुप्ता को सूचनार्थ एवं पालनार्थ भेजी गई है।
रौताही मेले की दशकों पुरानी परंपरा बरकरार –
प्रशासन के इस निर्णय को रौताही मेले की परंपरा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टेशन रोड पर ही मेला आयोजित करने के फैसले से वर्षों से चली आ रही परंपरा कायम रहेगी। साथ ही दो मेले लगाने को लेकर पिछले दिनों से चल रही राजनीतिक चर्चाओं और असमंजस पर भी विराम लग गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















