खबर सक्ती ...
सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह ..
सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। विकासखंड सक्ती अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने पूजा-अर्चना के पश्चात धान खरीदी की शुरुआत की। अपने ही गृह ग्राम में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ करने पहुंचीं सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति से किसानों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

धान खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर किसानों, जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने किसानों की मेहनत को उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सहायक नोडल अधिकारी विनोद साहू, समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष रमेश कुमार गबेल, प्रतिनिधि अमर सिंह जांगड़े, ईश्वरी भास्कर एवं पूरन जायसवाल, संस्था प्रबंधक कान्हाकिंकर शुक्ला, खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल सहित समिति कर्मचारी खगेस्वर पटेल एवं कुलदीप जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, आसपास के ग्रामों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















